UP News: पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा युवक, करने जा रहा था आत्मदाह, पुलिस ने बचाई जान
Sonbhadra Collectorate News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में दुष्कर्म के आरोपी एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिषद में सोमवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। आरोपी युवक सोमवार को एक बोतल में पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा हुआ था।
वहां पहुंचने के बाद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उसके ऊपर पहुंच गई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान युवक पुलिस से बार-बार कहता रहा कि उसने कोई भी गलत काम नहीं किया है। उसे दुष्कर्म के मुकदमे में गलत तरीके से फसाया जा रहा है। यदि उसे न्याय नहीं मिलता है तो वह अपनी जान दे देगा।
वहीं इस मामले में एसपी कालू सिंह द्वारा बताया गया कि युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उसके ऊपर पहले से ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
शादी करने का दबाव बना रही है लड़की
सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का रहने वाला बृजेश सोनी वेल्डिंग का कार्य करता है। उसका कहना है कि एक लड़की रिश्ते में उसकी बहन लगती है और उससे कुछ साल बड़ी है।
उसने कहा कि वह लड़की उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रही है। वह उसे लड़की से शादी नहीं करना चाहता है। शादी करने से इनकार किए जाने पर उसे लड़की द्वारा युवक के ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
उसने यह भी कहा कि इसके पहले लड़की द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद वह पुलिस चौकी और थाने भी गया था लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई जबकि लड़की की प्रार्थना पत्र पर एक पक्षी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
युवक का कहना है कि पुलिस द्वारा उसके साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा है और गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किए जाने के चलते वह काफी परेशान हो गया था। ऐसे में उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया। जिसके चलते वह पेट्रोल लेकर सोमवार को सोनभद्र क्लेक्ट्रेट पहुंच गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications