पहले बेटे की मौत फिर 5 मिनट बाद पिता चल बसे, सब्जी-रोटी खाकर सोए थे दोनों

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक गांव में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रात को खाना खाकर सो गए थे। रात में दोनों को उल्टी और पेट दर्द की समस्या हुई। पहले दोनों ने गांव में ही इलाज कराया। उसके बाद पीएचसी गए। वहां हालत में सुधार न होता देख दोनों को को सुबह दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। जहां पहले पुत्र और फिर पिता ने दम तोड़ दिया। पिता मजदूरी कर अपने परिवार को पालन करता था। अचानक पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

son and father died after eating food at night

रात में अचानक पिता-पुत्र की तबीयत बिगड़ी
हरनाकछार निवासी 33 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ राजू और उसका 10 वर्षीय बेटा मनीष कुमार ने सोमवार की रात को खाना खाया। उसके बाद दोनों सोने चले गए। मध्यरात्रि होते ही राजेन्द्र को अचानक घबराहट के साथ उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ते देख उसकी पत्नी अनीता परेशान हो गई। कुछ ही देर बाद मनीष को भी पेट दर्द शुरू हो गया। परिजन दोनों को विण्ढमगंज पीएचसी ले गए। वहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें दुद्धी सीएचसी रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। उसके पांच मिनट बाद ही राजेन्द्र की भी मौत हो गई।

मिक्स सब्जी और रोटी खाकर सो गए

मृतक के पत्नी अनिता ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनीष था। अब उसके साथ ही उसके पति भी इस दुनिया से चले गए। उसने बताया कि उसने, उसके पति राजेन्द्र और बड़ा बेटा मनीष ने रात को कई सब्जियों की मिक्स भुजिया और रोटी खाई थीं। छोटे बेटे ने नहीं खाया था। खाना खाने के बाद वे लोग सोने चले गए। देर रात को पति और बड़े बेटे की तबीयत बिगड़ी। राजेन्द्र मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह अपने पिता कुल्लू के घर से कुछ ही दूरी पर अलग मकान बनाकर अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कारण पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+