Love Affair: प्रेमिका के घरवालों पर प्रेमी की पिटाई कर जीभ काटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र में प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर वालों पर प्रेमी की पिटाई कर जीभ काटने का आरोप लगा है। प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

Sonbhadra Love News

Sonbhadra जिले से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाले युवक की पिटाई करने के बाद उसकी जीभ काट दी गई। आरोप लगाया जा रहा है कि युवक एक महिला से प्रेम करता है और महिला के घरवालों ने ही उसकी पिटाई की है और उसके जीभ काट दी है। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

रात में लहूलुहान हाल में मिला था युवक
दरअसल विंढमगंज थाना अंतर्गत सलैयाडीह निवासी 27 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कामेश्वर यादव रविवार की रात में रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि रात में ही आसपास के लोगों द्वारा उसके पिता को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद उसके पिता और परिवार के लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनिल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और जीभ भी कटी हुई थी। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की दोपहर में उसके पिता उसे सोनभद्र जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। जीभ कटने के चलते घायल युवक अभी कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है।

झारखंड की रहने वाली महिला से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि अनिल झारखंड की रहने वाली एक विवाहित महिला से प्यार करता है और कुछ दिन पहले उसे लेकर वह फरार हो गया था। महिला को लेकर वह हरियाणा चला गया था। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में महिला के घरवालों द्वारा झारखंड जनपद के गढ़वा थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि अभी तक यह पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो पा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है और युवक कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है जिसके चलते कुछ कहा नहीं जा सकता। युवक के बोलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा और यदि परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

जीभ में लगाए गए हैं टांके
रिपोर्ट की माने तो सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती अनिल यादव की जीभ पूरी तरह कट कर अलग नहीं हुई है ऐसे में टांका लगाकर जीभ को जोड़ा गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि टांका लगाने के साथ ही युवक का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि युवक जल्द ही बोलने की स्थिति में हो जाएगा। वहीं इस बारे में युवक के परिवार के लोगों द्वारा भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

Recommended Video

    सोनभद्र: अक्टूबर से ही मिलना था लोगों को पानी, नहीं खत्म हुई अभी तक परेशानी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+