UP Sonbhadra: पति ने पत्नी को पढ़ाई से रोका, कहा- एसडीएम ज्योति मार्या प्रकरण के बाद पढ़ाने से लग रहा है डर

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाई करने से रोक दिया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी पढ़ लिखकर उसे धोखा दे सकती है।

UP Sonbhadra News: एसडीएम ज्योति मौर्या का प्रकरण अभी भी सुर्खियों में है। पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आई थी जिसमें बताया गया कि प्रकरण के सामने आने के बाद कई पतियों द्वारा अपनी पत्नियों को आगे की पढ़ाई करने से रोक दिया गया। ऐसा ही एक मामला सोनभद्र जनपद से भी सामने आया है।

सोनभद्र जनपद में एक महिला का पति उसे पढ़ाई करने और परीक्षा देने से यह कहते हुए रोक दिया कि कहीं उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर न चली जाए। परीक्षा ना दिए जाने से परेशान पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई।

husband-stopped-the-wife-from-studying-woman-reached-the-police-station-in-sonbhadra-up

दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के सदर तहसील अंतर्गत एक गांव का है। गांव के रहने वाले एक युवक की शादी 7 साल पहले बिहार की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और दोनों को तो बच्चे भी हुए।

इस दौरान पत्नी की पढ़ाई करने की इच्छा थी ऐसे में मेहनत मजदूरी करने वाला पति उसका दाखिला एक कॉलेज में करा दिया। मौजूदा समय में विवाहिता बीएससी की छात्रा है। दोनों की जिंदगी खुशी-खुशी गुजर रही थी इसी बीच ज्योति मौर्या और उनके पति का प्रकरण सामने आया।

इस प्रकरण को समझने के बाद पति ने अपनी पत्नी को कॉलेज जाने से मना कर दिया। पति द्वारा कहा गया कि अब वह आगे पढ़ाई नहीं करेगी तथा परीक्षा भी देने नहीं जाएगी। पत्नी उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना उसके बाद पत्नी न्याय पाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गई।

पत्नी द्वारा महिला थाने में शिकायत किए जाने के बाद महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह द्वारा पति और पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा पति को काफी समझाया गया लेकिन वह अपने पत्नी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं था।

पति का कहना था कि क्या भरोसा उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली जाए। काफी समझाने के बाद पति अपने पत्नी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गया हो गया। लेकिन पति द्वारा शर्त रखी गई कि उसकी पत्नी जहां कहीं भी जाएगी उसकी इजाजत के बगैर नहीं जाएगी।

अगर उसकी पत्नी बगैर इजाजत के कहीं जाती है तो पति द्वारा उसकी पढ़ाई पर पाबंदी लगा दी जाएगी। फिलहाल काउंसलिंग टीम द्वारा किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा गया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+