दगाबाज दोस्त गिरफ्तार, दोस्त की गैरमौजूदगी में पत्नी को शराब पिलाकर किया था घिनौना काम

सोनभद्र में दोस्त की पत्नी को शराब पिलाकर उसके साथ घिनौना काम करने के आरोपी दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

friend doing bad work after giving liquor to friends wife in Sonbhadra

सोनभद्र जनपद में पति की गैरमौजूदगी में उसके घर पहुंचने के बाद पति के दो दोस्तों ने पत्नी को धोखे से शराब पिला दी। शराब पिलाने के बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों फरार हो गए।

आवश्यक काम से बाहर गया पति जब घर लौट कर आया तो उसे घटना की जानकारी मिली। ऐसे में उसने अपने दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि एक मई को वह अपने घर पर नहीं था इसी दौरान गांव के ही रहने वाले मुहम्मद हुसैन उर्फ चवन्नी और रामशरण कोल नामक उसके दो दोस्त पहुंचे।

उस समय उसके घर पर उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। बेटी को उन लोगों ने खेलने के लिए बाहर भेज दिया जबकि उसकी पत्नी को लोगों ने शराब पिला दिया। खूब शराब पिलाने के बाद जब महिला नशे में हो गई तो दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति द्वारा आरोप लगाया गया कि सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी पत्नी जब बेसुध हो गई तो उसके दोस्त उसे उसी हाल में छोड़ कर वहां से फरार हो गए। बाहर खेल रही बेटी जब घर में गई तो बेसुध हाल में पड़ी अपनी मां को देखकर चीखने चिल्लाने लगी।

पति को जब इसके बारे में सूचना मिली तो वह घर पर पहुंचा वह समय भी उसकी पत्नी बेसुध हाल में पड़ी थी। पत्नी का उपचार कराने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया। पति की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पति की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ करने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+