Earthquake in Sonbhadra: सोनभद्र में भूकंप के झटके, हिलने लगे पंखे, डर के मारे कमरे से बाहर भागे लोग

Earthquake in Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भीषण गर्मी ने जीवन को काफी प्रभावित किया है। कई जनपदों में भीषण गर्मी के चलते लोगों के करने की खबर आ रही है।

इसी बीच रविवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में भूकंप आ गया। भूकंप आने के चलते लोग परेशान हो गए। घरों में लगे पंखे अचानक हिलने लगे। उसके बाद लोग कमरे से बाहर भाग गए।

earthquake-in-sonbhadra-fans-started-shaking-people-ran-out-of-the-room-in-fear

बाद में लोगों ने जब मोबाइल निकाला तो उन्‍हें भूकंप के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी लेने लगे।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो सोनभद्र में रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे लोगों को अचानक झटका लगने लगा। लोगों ने देखा की सीलिंग में लगा हुआ पंखा भी इधर-उधर हिल रहा है।

झटका लगने के बाद लोगों को यह एहसास हो गया था कि भूकंप आया है। ऐसे में लोग तत्काल अपने कमरे से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप के झटके काफी कम समय तक ही महसूस हुई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मानें तो सोनभद्र में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। हालांकि अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जनपद भूकंप के लिहाज से काफी सेफ जोन में आता है।

ऐसे में सोनभद्र जनपद में भूकंप का झटका अधिक लोगों को महसूस नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र सोनभद्र जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर चुर्क नगर पंचायत के गुरमा क्षेत्र में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+