UP News: छोटी सी गलती बनी जानलेवा, कोल्हू में पीस गया मजदूर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़े होश

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर जनपद में कोल्हू में तेल पेराई करते समय एक युवक उसमें फंस गया। कोल्हू में फंसने के चलते उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग दहल जा रहे हैं।

up-news-a-small-mistake-became-fatal-a-worker-got-crushed-in-a-crusher

यह पूरी घटना सीतापुर जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत कचनार चौकी क्षेत्र के गदाईपुर गांव की है। बताया जा रहा है की गांव का रहने वाला 26 वर्षीय लव कुश नामक एक युवक गांव में ही स्थित एक तेल पेरने लिए लगाए गए कोल्हू के कारखाने में काम करता था।

रात में वह कोल्हू पर काम कर रहा था। इस दौरान ठंड से बचने के लिए वह अपने शरीर को चादर से ढंका हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका चादर कोल्हू पर चढ़ाए गए पट्टे में फंस गया। फंसने के चलते वह भी उसी के साथ कोल्हू में चला गया। जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया।

यह पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों का कलेजा दहल उठा। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+