मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे कार सवार तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को इलाजा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो कार सवार सभी लोग मां पूर्णागिरी से दर्शन कर लौट रहे थे।

three people died in road accident in sitapur

जानकारी के अनुसार, हादसा सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बजेहा इलाके की हैं। यहां लखनऊ जनपद के निवासी 4 दोस्त बीती रात पूर्णागिरि माता के दर्शन करके वैगनआर कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में एक पशु को बचाने में कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

three people died in road accident in sitapur

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस ने तीनों शवों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस केस मुताबिक सभी मृतक लखनऊ के निवासी है और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी हैं।

ये भी पढ़ें:- सीतापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+