यूपी: गरीब मजदूर की बेटी ने रोटी के लिए खुद को लगाई थी आग, अस्पताल में हुई मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के ब्लाक सकरन के मजलिसपुर गांव में आग से जली एक गरीब परिवार की बच्ची ने आखिरकार दम तोड़ दिया। घटना इसी महीने के तीसरे सप्ताह की है जब 12 साल की बच्ची ने घर में भाई से एक रोटी को लेकर हुए झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली थी। केरोसीन से लगी आग से उसका शरीर 70 फीसदी तक जल गया था। पिता के मुताबिक, इलाज कराने के लिए पैसे नहीं होने की वजह से बच्ची को अस्पताल से वापस घर लेकर आ गए। बाद में खबर मीडिया में आई तो बच्ची को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार को खाद्य राशन भी दिया गया। इलाज के दौरान उस बच्ची की मौत हो गई। सीतापुर की इस घटना पर प्रशासनिक अधिकारी और ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी इस पर बोलने को तैयार नहीं हुए।

रोटी को लेकर हुआ भाई से झगड़ा

रोटी को लेकर हुआ भाई से झगड़ा

संवाददाता के अनुसार, मजलिसपुर में राकेश नामक शख्स की 3 संतानें हैं। उसके 2 बच्चे पढ़ने स्कूल गए हुए थे, जबकि राकेश​ किसी के खेत में काम करने चला गया था। उसकी 12 साल की बच्ची अपने स्कूल से घर लौटी तो उसे खाने के लिए एक रोटी ही मिली। छोटा भाई भी रोटी खाना चाहता था। बड़ी बहन का कहना था कि एक रोटी को आधी-आधी दोनों खा लेते हैं, लेकिन भाई ने पूरी एक रोटी खा ली। इसके बाद बेटी ने घर में रखा केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी।

70 फीसदी तक जल गया था शरीर

70 फीसदी तक जल गया था शरीर

घटना के बाद बच्ची के आग से जल जाने पर पड़ोसियों का ध्यान उस ओर गया था। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती कराई गई। हालांकि, वह लगभग 70 फीसदी जल चुकी थी। पिता बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गया था लेकिन पैसे के अभाव के चलते बच्ची को उसी हालत में लेकर वापस घर आ गया था।

मामले पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं

मामले पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं

बच्ची के जलने की घटना को कई दिन हो चुके थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद को नहीं आया। तब खबर मीडिया में आई तो जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मदद का भरोसा दिया। पिता के मुताबिक, इलाके के सीओ और लेखपाल ने आकर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर थी और वह बच नहीं पाई। बहरहाल इस मामले पर डीएम समेत अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई इस घटना पर बोलने को तैयार नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+