आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों करेंगे सीएम योगी से मुलाकात ?
सीतापुर, 22 अप्रैल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। ये कलह अब खुलकर सामने आ रही है। सपा से दूरी और बीजेपी में जाने की चर्चाओं के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान से मिलने पहुंचे। करीब सवा घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, आजम खान की मदद समाजवादी पार्टी नहीं कर रही है। यह एक दुर्भाग्य है। समाजवादी पार्टी को मदद करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आजम आज विधानसभा में सबसे सीनियर नेता और सपा के फाउंडर मेंबर है।'
Recommended Video

'...तो प्रधानमंत्री जरूर संज्ञान लेते'
शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान लोकसभा के भी सदस्य है। ऐसे में नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की अगुवाई में आजम खान का मामला रखना चाहिए था। उन्होंने कि अगर मुलायम सिंह यादव लोकसभा में सभी सदस्यों को लेकर धरने पर बैठ जाते तो प्रधानमंत्री जरूर संज्ञान लेते, क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मुलायम सिंह यादव का बहुत सम्मान करते हैं।

पहले मुलायम, फिर सीएम योगी से करेंगे मुलाकात
शिवपाल ने बताया कि अब वह नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से मुलाकात करेंगे और आजम खान की बात को रखेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आजम खान की बात रखेंगे। संत हृदय अगर है तो इस पर तो इस पर जरूर विचार करेंगे। सभी बातों को हम मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। बता दें, आजम खान पिछले दो सालों से सीतापुर की जेल में बंद हैं। आजम खान पर करीब 80 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दो सालों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महज एक बार ही आजम खान से मिलने जेल गए हैं, जिसके चलते आजम खान के समर्थक अखिलेश से नाराज हैं।

चाचा-भतीजे के बीच तकरार आ रही सामने
चाचा और भतीजे के बीच की तकरार अब खुलकर सामने आ रही है। बुधवार को आगरा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा था कि जो बीजेपी से मिलेगा, वह सपा में नहीं दिखेगा। इसके जवाब में गुरुवार को शिवपाल ने कहा कि अगर उन्हें ऐसे लगता है तो मुझे निकाल क्यों नहीं देते। वहीं, बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उचित समय आने पर फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications