जंगल में पड़ी मिली नवविवाहिता की लाश, कनपटी पर मारी गोली

Sitapur news, सीतापुर। यूपी के सीतापुर में तालाब किनारे एक नवविवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। विवाहिता का शव जंगल में बीच बने तालाब के किनारे बरामद हुआ हैं। विवाहिता की कनपटी पर फायर का निशान मिला है जिससे यह प्रतीत होता है कि विवाहिता की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक विवाहिता की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

newly married woman shot dead, body found in jungle

यह घटना कमलापुर थाना क्षेत्र के पीरनगर इलाके की है। यहां पर स्थित जंगल के किनारे तालाब के पास एक नवविवाहिता का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने मुताबिक महिला की कनपटी पर गोली का निशान है जिससे जाहिर है कि महिला की गोली मारकर पहले हत्या की गई और उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए विवाहिता का शव तालाब के किनारे जंगल मे फेंक दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर महिला की फोटो आस-पास के थानों में भेज दी है जिससे महिला की शिनाख्त हो सके और मामले की गहराई तक छानबीन की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+