बच्ची की हत्या कर मां ने घर में दफनाया शव, कई दिन से बीमार थी 2 साल की बेटी

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक मां ने अपनी बीमार बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया। इतना ही नहीं मां ने घर में आग लगा दी और वह गांव से भाग गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर बच्ची के शव को गड्ढे से बरामद किया। पुलिस ने गांव वालों की मदद से महिला को शहर कोतवाली इलाके से हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

काफी दिन से बीमार थी दो साल की बच्ची

काफी दिन से बीमार थी दो साल की बच्ची

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सोहई गांव की रहने वाली पूजा जो कि मूल गोरखपुर की रहने वाली है। उसका विवाह इलाके के घनश्याम के साथ हुआ था। पूजा की 2 साल की बच्ची थी, जो काफी दिन से बीमार चल रही थी, जिसकी कल देर रात पूजा ने हत्या कर दी और उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया। इतना ही नहीं पूजा ने घर में रखे हुए सामानों में आग लगा दी और मौके से भाग गई। पूजा के घर में आग लगी देख गांव वालों में हड़कंप मच गया। गांव वाले एकत्र होकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद पुलिस ने गांव वालों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने घर में दफनाए गए बच्ची के शव को बरामद किया। वहीं पुलिस ने गांव वालों की मदद से पूजा को शहर के पुराने सीतापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से हिरासत में लिया।

महिला ने गांववालों को दी धमकी

महिला ने गांववालों को दी धमकी

इस सनसनीखेज पूरे मामले को लेकर गांव वालों का कहना है कि महिला ने हत्या कर भाग गई थी। उसे पकड़ने के लिए हम लोग सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग गए थे। पकड़ने की कोशिश की तो वह हम पर चप्पल लेकर दौड़ पड़ी और कहा दूर रहो नहीं तो रेप के झूठे केस में फंसा देंगे। महिला के साथ में दो लोग और थे।

क्या कहते हैं एएसपी

क्या कहते हैं एएसपी

इस पूरे मामले को एएसपी मधुबन सिंह का कहना है कि कल पूजा के बेटी की मौत हो गई थी, जिससे वह डिप्रेशन में चली गई थी। व्यथित होने के कारण उसने घर में आग लगा दी। मौके से उसके बेटी का शव सुरक्षित बरामद किया गया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांववालों से और पूजा से और अधिक पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी से जो तथ्य आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मासूम की हत्या कर शव दफनाए जाने के सवाल पर एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि महिला मासूम की बीमारी से परेशान थी और डिप्रेशन में चली गई थी, जिससे उसने ऐसा कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+