सीतापुर: तीन साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची की रेप के गला दबाकर हत्या हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने शव को बोरे में भरकर छुपा दिया। पुलिस ने बच्ची की काफी खोजबीन के बाद आरोपी के घर से बोरे में बच्ची का शव बरामद किया है। पता चला कि शाम से ही बच्ची लापता थी। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी राजू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Innocent girl murdered in Sitapur

जानकारी के मुताबिक, मामला सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक 3 साल की बच्ची घर के बाहर देर शाम खेल रही थी, तभी गांव के ही रहने वाला राजू बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां राजू ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया, उसके बाद बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को छिपाने के लिए बच्ची के शव को बोरे मे बंद कर दिया और उसके ऊपर बाल्टी रख दी। राजू ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बच्ची के माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे।

बता दें कि जब बच्ची के माता-पिता घर वापस आए तो बच्ची को घर में न पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची का चाचा भी भाई के साथ बच्ची की तलाश करने लगा। जब चाचा ने राजू से बच्ची के बारे मे पूछा तो वह घबरा गया और घर के अंदर भाग गय। चाचा जब घर के अंदर पहुचा तो तलाश के दौरान बच्ची की चप्पलें घर के आंगन मे मिलीं। बच्ची की तलाश के दौरान उसका शव बाल्टी के नीचे ढके बोरे में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव वाले हंगामा करने लगे और सीतापुर-दिल्ली मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर प्रभारी एसपी एमपी सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ पहुचे और परिवार वालों से वार्ता कर कार्यवाई का आश्वासन देते हुए मार्ग को खुलवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+