दूल्हे के पिता की डिमांड सुनकर रो पड़ी दुल्हन, बोली नहीं करूंगी इससे शादी
Sitapur News, सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात वापस बिना दुल्हन के लौट गई। बिना दुल्हन के लौटी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल द्वारचार के समय दूल्हे के पिता एक डिमांड दुल्हन पक्ष के सामने रख दी। दूल्हे के पिता की डिमांड सुनकर दुल्हन बिफड़ पड़ी और रोते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बगैर दुल्हन ही बाराबंकी लौटना पड़ा।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव मीनापुर जहांगीराबाद का है। यहां के निवासी विशुन कुमार नंद की बेटी चांदनी की शादी बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गौरा गजनीपुर निवासी तीरथराम नंद के बेटे अनूप के साथ तय हुआ। 12 मई को शादी की तारीख पक्की हुई। रविवार को बरात लेकर दुल्हा अनूप लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा। तभी बैंड-बाजा व डीजे न होने को लेकर वर व कन्या पक्ष में कहासुनी हो गई। जिसके बाद लोगों ने मामला संभला लिया।

दुल्हन पक्ष के सामने रखी ये डिमांड
दुल्हन पक्ष ने दूल्हा का स्वागत सत्कार कर मण्डप तक ले गए। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी करने साफ इनकार कर दिया। दरअसल, द्वारचार के समय दूल्हे के पिता की एक और डिमांड सामने आ गई। बता दें कि दूल्हे व उसके पिता ने दुल्हन पक्ष के सामने सोने की चेन की डिमांड रख दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी होने लगी। तकरार इस कदर बढ़ी कि बात दुल्हन तक जा पहुंची। इसपर दुल्हन बिफर पड़ी।

क्या कहा दुल्हन के पिता ने
दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हे के पिता ने शराब पी रखी है और बेवजह ही हंगामा कर रहा है। यह आरोप लगाते हुए दुल्हन ने विवाह करने से इनकार कर दिया। उसके इनकार करते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने समझाने का प्रयास किया। दोपहर तक गांव में ही सुलह समझौते का दौर चलता रहा, लेकिन कन्या विवाह न करने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन बैरंग ही लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- सीतापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications