जेल जाने के बाद बोले आजम खान, मेरे साथ हो रहा है आतंकियों जैसा व्यवहार

सीतापुर। धोखाधड़ी के मामले में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान अपनी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ जेल में बंद है। शनिवार सुबह आजम खान को परिवार समेत सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट भेजा गया। यहां उन्हें एडीजे-6 की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के लिए सीतापुर जेल से निकलते वक्त सांसद आजम खान ने कहा कि जेल के भीतर मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

Azam Khan says they are treating me just like a terrorist

Recommended Video

      Azam khan का गंभीर आरोप, कहा- जेल में मेरे साथ हो रहा Terrorist जैसा बर्ताव| वनइंडिया हिंदी

      आजम खान ने बुधवार को कोर्ट में 17 मामलों में आत्मसमर्पण किया था। उसमें कोर्ट ने पांच मामलों में बुधवार को जमानत दे दी थी। आठ मामलों में गुरुवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने कुछ मामलों में पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस की रिपोर्ट शनिवार को आने की संभावना है। इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट होने के आरोप में दर्ज मुकदमों की भी सुनवाई है। इन मुकदमों की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शनिवार को आजम खान, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम को तलब किया था। कोर्ट ने आदेश दिया था कि शनिवार को सुनवाई के दौरान तीनों को पेश किया जाए।

      पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में भी होगी सुनवाई
      सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की भी आज सुनवाई होगी। ये मुकदमे भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराए हैं। आकाश सक्सेना के वकील संदीप सक्सेना ने बताया कि शनिवार को एडीजे-6 की कोर्ट में अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में सुनवाई है।

      सीतापुर जेल ट्रांसफर को लेकर नोटिफिकेशन की हार्ड कॉपी मांग
      वहीं, एडीजे-6 की कोर्ट ने रामपुर जेल अधीक्षक से जेल ट्रांसफर को लेकर नोटिफिकेशन की हार्ड कॉपी मांग ली है। उधर कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि कोर्ट के इस निर्देश के बावजूद कई अन्य मामलों में आजम परिवार की आज कोर्ट में पेशी होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+