जमीनी विवाद में भतीजे ने की चाचा-चाची की हत्या, थाने पहुंचकर जुर्म कबूला
सीतापुर। जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा-चाची की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजा खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इतना ही नहीं, उसने महमूदाबाद थाने से अपने ताऊ को फोन किया और कहा कि देखों चाचा-चाची जिंदा हैं या मर गए? वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही महमूदाबाद थाने की पुलिस समेत एएसपी नरेंद्र प्रताप भी वारदात स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्या है मामला
वारदात सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लकनीपुर गांव की है। शुक्रवार की रात लकनीपुर निवासी अवधेश पुत्र श्रीकेशन अपनी पत्नी गीता के साथ खाना खाकर चारपाई पर बैठे बातें कर रहे थे। रात 12:00 बजे अवधेश का भतीजा विपिन उर्फ अभिषेक पुत्र स्वर्गीय राजकुमार हाथ में बांका लेकर पहुंचा और अवधेश पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अवधेश मरणासन्न होकर गिर पड़ा। इसके बाद विपिन ने गीता पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इसके बाद विपिन हाथ में बांका लेकर सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थाने से किया ताऊ को फोन
कोतवाली से विपिन ने अपने ताऊ राधेश्याम को फोन किया और बताया कि वह चाचा-चाची की हत्या कर कोतवाली आया है। घर जाकर देख लें कि वह जिंदा है या नहीं। राधेश्याम भाई के घर पहुंचे तो देखा अवधेश व गीता के रक्तरंजित शव जमीन पर पड़े हुए हैं। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया शोरगुल पर पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्र हो गया।
लोन बना हत्या का कारण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवधेश, राधेश्याम, राजकुमार तीन भाई हैं। एक भाई राजकुमार की मौत पहले हो चुकी है। अवधेश के कोई संतान नहीं है। राधेश्याम एक पुत्र सुमत राजकुमार के दो पुत्र विपिन व अजय हैं। अवधेश के पिता केशन के नाम पर 24 बीघा जमीन है। इसी जमीन पर अवधेश ने तीन लाख रुपये का लोन ले रखा था। विपिन चाहता था कि अवधेश यह लोन शीघ्र अदा कर दे। लोन अदा नहीं हुआ तो पूरी जमीन चली जाएगी। जिसमें उसके पिता का भी हिस्सा शामिल है। इसी बात पर नाराज होकर आरोपित ने अपने चाचा चाची की हत्या कर दी।
आरोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एएसपी साउथ नरेंद्र प्रताप के मुताबिक, लखनीपुर गांव से दंपती की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। मृतक अवधेश ने पैतृक जमीन पर लोन लिया था। यह जमीन उनके बाबा के नाम पर थी। अवधेश का भतीजा चाहता था कि वह लोन अदा कर दें। इसके बाद वह जमीन पर लोन लेकर अपना घर बनवाए। अवधेश ने ऐसा नहीं किया। इसी को लेकर उसने अपने चाचा-चाची की हत्या कर दी। आरोपी पुलिस हिरासत में है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications