सीतापुर: इस्लामिक स्कूल के अंदर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसका अपहरण कर इस्लामिया स्कूल के अंदर ले गए और वहा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते फरार हो गये। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली एक 13 साल की किशोरी 26 जून की शाम करीब आठ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के बाहर निकलते ही एक सन्नाटे वाली जगह पर राशिद, नदीम, वाहिद तथा तसुव्वर ने उसका रास्ता रोक लिया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती चारों लोग उसे जबरन खेत की ओर खींच ले गये।

सदरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

सदरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

किशोरी ने शोर मचाया तो दबंगों ने उस पर तमंचा तान दिया। बाद में यह लोग किशोरी को पास में एक मदरसे में ले गये और दो आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। दबंगों के खौफ से पीड़ित परिवार तुरंत पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। किशोरी की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को इस दुस्साहसिक वारदात की भनक लगी तो गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों के हिम्मत बंधाने पर शनिवार को पीड़िता ने सदरपुर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी

जल्द गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी

एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया मामला संदिग्ध है। उनका कहना है कि नाबालिग लड़की ने खुद लिखित शिकायत में कहा था कि उसके साथ सदरपुर के इस्लामिया स्कूल के अंदर दो लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में बयान के दौरान उसने स्कूल के पास रेप होने की बात कही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है उसके बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है इसलिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+