सीतापुर: 40 फुट गहरे बोरवेल में फंसा युवक, राहत बचाव कार्य जारी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक युवक बोरवेल में फंस गया। युवक के बोरवेल में फंसने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए और जेसीबी की मदद से गड्ढे की खोदाई कर युवक को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, 20 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवक को निकाला नहीं जा सका है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Recommended Video
मामला सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के भिठौरा मजरापट्टी गांव का है। गांव निवासी अनुज (26 साल) पुत्र श्याम लाल का गांव के ही दक्षिण दिशा में खेत है। खेत में बनी बोरिंग खराब हो गई थी। अनुज सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे के आसपास पिता श्याम लाल के साथ बोरिंग की पाइप निकाल रहा था। बोरिंग का गढ्ढा लगभग 35-40 फीट गहरा था। अनुज गड्ढे में उतरकर पाइप खोल रहा था, तभी अचानक गढ्ढे की मिट्टी ढह जाने से अनुज उसीमें दब गया।
यह देख पिता ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मछरेहटा थानाध्यक्ष को सूचित कर मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने हालात देखकर एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। एसडीआरएफ ने सोमवार शाम छह बजे से जेसीबी के सहारे गड्ढे की खुदाई शुरू कराई। लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह से भी राहत बचाव कार्य जारी है। लेकिन युवक अनुज को निकाला नहीं जा सका है। मौके पर मिश्रिख उप जिला अधिकारी राजीव पांडे, तहसीलदार, पुलिस सहित अन्य लोग मौके पर जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications