शादी से पहले दुल्हन का हुआ अपहरण, परिवार की इज्जत बचाने के लिए छोटी बहन ने उठाया ये कदम

Sitapur News, सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बेटी ने ऐसा कदम उठाया जिसको सुनते ही यूपी सरकार की कानून व्यवस्था को भी शर्म आ जाए। यहां एक बेटी ने अपने परिवार की इज्जत के लिए अपनी सारी खुशियों को कुर्बान कर दिया। शिवानी ने उस लड़के से शादी कर ली जिसको न वो जानती थी, न पहचानती थी, न पसंद करती थी, इसके बावजूद उसने शादी के लिए हां कर दी। आखिर शिवानी ने ऐसा कदम क्यों उठाया....

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर के ओरीपुर इलाके की रहनी वाली 19 साल की शिवानी की बड़ी बहन का 3 अप्रैल 2019 को दिन दहाड़े स्कूल जाते समय अपहरण हो गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की। इलाके के ही आरोपी 4 दबंगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। पुलिस की सख्ती की वजह से 2 दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया गया था।

युवती का दोबारा कर लिया अपहरण

युवती का दोबारा कर लिया अपहरण

परिजनों ने इलाके के माहौल को देखते हुए शिवानी की बड़ी बहन की शादी 15 मई 2019 को वीर सिंह से तय कर दी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए। लेकिन इस बीच नीरज, मोहित, रमेश उसके साथी दबंगों ने मौक़ा पाते ही शिवानी की बहन का घर में घुस कर असलहों की नोक पर दोबारा अपहरण कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने वारदात की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार थाने से लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहा लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। परिजनों के मुताबिक दबंग खुलेआम घूम कर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

दूल्हे से बात कर शादी के लिए किया राजी

दूल्हे से बात कर शादी के लिए किया राजी

15 मई को शिवानी की बड़ी बहन की शादी होनी थी। समाज में बेज्ज़ती न हो इसके लिए 11वीं क्लास की शिवानी ने खुद यह फैसला लिया की वो वीर सिंह से शादी करेगी। इसके लिए उसने खुद वीर सिंह से बात की और मना भी लिया। शिवानी का कहना है की अब वो आगे की पढ़ाई अपने ससुराल में पूरी करेगी। शिवानी और वीर सिंह का कहना है की इस फैसले से दोनों परिवारों की इज्ज़त समाज में बच जाएगी।

कार्रवाई की बात कह रही पुलिस

कार्रवाई की बात कह रही पुलिस

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना चल रही है। दोबारा वारदात हुई ये बात सही है। लड़की को जल्दी बरामद कर लिया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- सीतापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+