सीतापुर: 9 साल की मासूम से खेत में खींचकर दरिंदगी, आरोपी युवक गिरफ्तार

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में मासूम के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बच्ची गांव में आई बारात में द्वाराचार देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे जबरन खेतों में पकड़ ले गया और वहां पर रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

9 year old girl physically attacked accused arrested

लहूलुहान हालत में छोड़कर हुआ फरार

मामला जिले के सकरन थाना व कस्बा क्षेत्र का है। 9 जून की रात घर से द्वारचार देखने निकली 9 साल की मासूम को गांव का ही रहने वाला एक तूफानी नाम का युवक उसे जबरन खेतों में घसीट ले गया। उसने मासूम का रेप किया और उसे लहूलुहान हालात में छोड़कर मौके से फरार हो गया। देर रात जब रोती बिलखती मासूम अपने घर पहुंची तो मां-बाप को आपबीती सुनाई।

आरोपी युवक गिरफ्तार

बच्ची की हालत देख परिजन उसे थाने ले गए, जहां से उसे उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तूफानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घायल 9 साल की मासूम का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+