Singrauli news : चालक की मौत पर मालिक मिलने अस्पताल पहुंचा तो परिजनों ने बांधकर जूते-चप्पल से पीटा

सिंगरौली में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत के बाद उसके परिजनों ने ट्रैक्टर के मालिक पर हत्या का आरोप लगा दिया। मृतक के परिजनों ने मालिक को रस्सी से बांध दिया।फिर जमकर पिटाई की।

सिंगरौली जिला अस्पताल में एक शख्स को अस्पताल के सामने बनी रेलिंग पर रस्सी से बांधकर दो महिलाएं और एक युवक उसे जूते चप्पल से पीटने का वीडियो सामने आया है मौके पर पहुंची पुलिस ने पीट रहे शख्स को बचाया है। सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर के एक्सीडेंट होने से ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं थी। चालाक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वहां पहुंचे ट्रैक्टर मालिक को मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल के सामने बनी रेलिंग में बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में मारपीट करने वाले दो महिलाएं और एक युवक बरगवां के चिंगी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं।

चालक की मौत पर मालिक की पिटाई

ट्रैक्टर मालिक मृतक के परिवार वालों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां मृतक के परिजन ने उसे रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। हॉस्पिटल परिसर में सैकड़ों की तादाद में लोग मारपीट देख रहे थे। लेकिन वो सभी तमाशबीन बनकर युवक के साथ हो रही घटना देखते रहे और मारपीट का वीडियो भी बना लिया।

जांच में जुटी पुलिस

युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गई। मारपीट का शिकार ट्रैक्टर मालिक किसी तरह इन लोगों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने दी जानकारी

Recommended Video

    सिंगरौली: युवक को रस्सी से बांधकर की मारपीट, दोषियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

    एएसपी शिव कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि रम्पुरवा गांव के पास यह घटना हुई थी। मदन सिंह रम्पुरवा का ही निवासी था। ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा चालाक के पेट पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। ट्रैक्टर के मालिक गंभीर हालत उसे ट्रामा सेंटर सिंगरौली में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+