Singrauli news : हैंडपंप से निकलने लगा जहर, दूषित पानी पीने से एक के बाद एक बीमार हुए 40 लोग
Singrauli news : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 40 लोग एक साथ बीमार हो गए। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद हड़कंप मच गया। मरीजों को आनन-फानन में ड्रामा सेंटर ले जाया गया. जांच के बाद इन 40 मरीजों को वहीं भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सिंगरौली जिले के नंदगांव पंचायत में घटी। यहां लोगों ने हैंडपंप का दूषित पानी पी लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने छानबीन की और हैंडपंप को सील कर दिया।अब स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि स्वच्छ पानी किस हैंडपंप का पिए।

आधे गांव के लोग बीमार
जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के नवानगर थाना इलाके में स्थित नंदगांव पंचायत में 1 हैंडपंप का दूषित पानी पीने की वजह से गांव के आधे लोग बीमारी के संपर्क में आ गए हैं उल्टी-दस्त की शिकायत इस कदर बढ़ गई है, कि 40 से अधिक लोगों का उपचार जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने हैंडपंप को सील कर दिया है। पिछले दो दिनों में लगभग 40 मरीज जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर इलाज के लिए लाए गए फिलहाल प्रशासन उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन लोगों ने इस हैंडपंप का दूषित पानी पिया है।
एसडीएम, ऋषि पवार ने दी जानकारी
वही इस पूरे मामले पर सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने की वजह से इस यह बीमारी सामने आई है। वहां के ग्रामीण उल्टी-दस्त की शिकायत कर रहे हैं। और अब तक 40 से अधिक लोग इस बीमारी के संपर्क में आ चुके हैं। फिलहाल पूरे गांव में डोर टू डोर सर्वे कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, एवं पानी पीने वाले लोगों की पहचान कराई जा रही है। ताकि उनको भी टाइम से उपचार उपलब्ध करा कर दूषित पानी के संपर्क में आए लोगों को स्वस्थ्य किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications