Singrauli news : प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी पत्नी, बेडरूम में आया पति दे दी खौफनाक सजा
Singrauli news : जिले में एक शख्स ने अपनी ही बीवी के आशिक की हत्या कर दी और जंगल ले जाकर शव को फेंक दिया। जानकारी अनुसार आशिक का आरोपी की बीबी के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन यानी 10 नवम्बर को संखलाल मार्केट जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह मार्केट न जाकर अपनी महबूबा महिला से मिलने के लिए पहुँचा, और प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था ,उसी दौरान अचानक महिला का पति और भतीजा आ गया, और अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ संदिग्ध हालात में देखकर अपना आपा खो दिया, जिसके बाद पति ने उसकी मर्डर करने की साजिश रच दी। महिला का पति अपने भतीजे और एक महिला के जीजा के साथ मिलकर संखलाल पर लाठी डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया ।

ग्राम पंचायत सिधार के जंगल मे बीते बुधवार को एक डेड बॉडी मिली। डेड बॉडी की पहचान सिधार निवासी संखलाल खैरवार उम्र 45 साल के रूप में हुई थी, मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह ने जानकारी दी कि संखलाल का गाँव के ही एक महिला से अवैध संबंध था, घटना के दिन महिला के पति ने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था, इस वजह से महिला के पति ने अपने भतीजे व रिश्तेदार के साथ मिलकर संखलाल का मर्डर कर शव को जंगल में फेंक आया। 6 दिन बाद जंगल में ग्रामीणों ने एक शव को देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। मृतक की पहचान 2 दिन पहले मोरवा थाना इलाके के सिधार गांव से लापता व्यक्ति संखलाल खैरवार उम्र 45 साल के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और इस हत्या के वारदात का खुलासा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications