Video Viral : स्कूल में शराब के नशे में टल्ली होकर पहुंचा शिक्षक, आगे जो हुआ वो हैरान करने वाला
Shrabi teacher : विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और टीचर को उस मंदिर का भगवान जो छात्रों के भविष्य को संवारते हैं। ऐसे में सिंगरौली जिले के ग्राम मलगा के एक शासकीय विद्यालय के शिक्षक के कारनामे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें शराबी शिक्षक नौनिहालों ग्रामीणों और अधिकारियों को गाली गलौज करता दिख रहा है।
Recommended Video

झूमते हुए कुर्सियां फेंकी
जानकारी मुताबिक शुक्रवार को जिले के ग्राम पंचायत मलगा मे स्थित शासकीय स्कूल के शिक्षक रामलल्लू साकेत शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था। यहां लड़खड़ाते हुए स्कूल की कुर्सियों को तोड़-फोड़ रहा था उसी बीच गांव के एक युवक ने उससे पूछ लिया कि सर जी आप शराब पीकर स्कूल में क्यों आये हो, फिर क्या था गुरुजी का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

वायरल वीडियो में बद्दी बद्दी दे रहा गालियां
इतना सुनते ही गुरुजी भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। वहीं टीचर स्कूल की कुर्सियों पर गालियां देते हुए गिर गया। टीचर इतना शराब के नशे में था कि खुद को संभाल नही पा रहा था। शराबी टीचर के इस कारनामे को युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे व्हाट्सएप ग्रुपो में वायरल कर दिया।

इससे पहले भी कर चुका है हंगामा
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वहां पर स्कूल के बच्चें और गांव के लोग भी मौजूद थे। शराबी व गाली बाज टीचर रामलल्लू साकेत सरकारी माध्यमिक विद्यालय मलगा में पदस्थ है। इस तरह से टीचर का शराब के नशे में विद्यालय आना और हंगामा करना यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी रामलल्लू साकेत का शराब के नशे में विद्यालय आने और हंगामे करने का वीडियो सामने आया था।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिए हैं. शिक्षा अधिकारी एस बी सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications