Singrauli News: बाइक से टकराकर धूं-धूंकर जल उठी कार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बाइक से एक्सीडेंट के बाद एक कार में आग लग गई।‌ अचानक कार में आग लगने के कारण उसमें सवार लोग किसी तरह बाहर निकले और घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद देखते-देखते पूरी कार स्वाहा हो गई है।

सूचना मिलते ही जियावन थाना‌ पुलिस और एक दमकल मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। कार का ढांचा मात्र ही शेष बचा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है, वहीँ बाइक सवार घायल को पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

Car burnt to ashes Singrauli News

पुलिस की जानकारी मुताबिक सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सजहर जंगल के पास बीती रात को तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद जोर की आवाज आई जिसे आस-पास के लोगों ने सुना। हादसा इतना भीषण था कि हादसे के बाद कार में अचानक आग लग लगी, हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है, वहीँ कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार देवसर से बैढन की ओर जा रहा था जैसे ही वह सजहर जंगल के पास पहुँचा इस दौरान सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया‌ है।‌ जिस कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी, वो कई मीटर तक घिसटते हुए चली गई और अचानक कार में आग लग लगी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जनहानि नही हुई है‌। आनन फानन में कार चालक आग की लपटों से जलती कार छोड़कर भाग निकला। फिलहाल जियावन थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+