MP Election 2023: जनता हर बार बदल देती है अपना विधायक, जानिए चितरंगी विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां से अमर सिंह विधायक हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित इस सीट पर करीब 2 लाख मतदाता हैं जिनमें आदिवासी आबादी ही हार-जीत का फैसला करती है। हालांकि क्षेत्र में क्षत्रिय, ब्राह्णण और कोल समुदाय के भी मतदाता है।
2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 27337 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 86585 वोट मिले थे। बीजेपी के अमर सिंह ने कांग्रेस की सरस्वती सिंह को 59,248 वोट से हराया था।

चितरंगी विधानसभा चुनाव में मतदाता ही प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करते हैं यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियां जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारती है। भाजपा अपनी पुरानी सीट बचाने की कोशिश में है तो कांग्रेस इस सीट पर कब्जा जमाने की जुगत कर रही है। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी आदिवासी बाहुल्य सीट होने के चलते जातिवादी समीकरणों को लेकर चुनावी फायदे की फिराक में है।
आपको बता दें 2002 के परिसीमन आयोग के आधार पर 2008 में चितरंगी विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। चितरंगी सीट पर 2008 से विधानसभा चुनाव होना शुरू हुआ है। चितरंगी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है। यहां 2 बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। गठन के बाद से अभी तक इस सीट पर 3 बार चुनाव हुए है। 2023 का विधानसभा चुनाव चितरंगी सीट पर चौथा चुनाव होगा।
चितरंगी सीट पर कांग्रेस बीजेपी बारी बारी से चुनाव जीतती आई है। 2018 में चितरंगी सीट से भाजपा के अमर सिंह ने जीत दर्ज की थी वहीं 2013 में कांग्रेस की सरस्वती सिंह ने जीत कांग्रेस के हाथों में सौंपी। इससे पहले 2008 में भाजपा के जगन्नाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता है। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी यहां त्रिकोणीय मुकाबला बनाती है।
आकंड़ों पर एक नजर-
कुल मतदाता- 235333
पुरुष मतदाता- 121651
महिला मतदाता- 113682
गोंड मतदाता- 35319
कोल मतदाता- 25263
ब्राह्मण मतदाता- 16001
यादव मतदाता- 16089












Click it and Unblock the Notifications