Sidhi: आदिवासी पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के पिता ने कहा, 'गोली मार दो-फांसी चढ़ा दो, कोई एतराज नहीं'
Sidhi News:
Sidhi News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने वाले नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पिता बोलते हुए सुनाई दे रहा है। अगर आरोपी गलती किया है तो उसे गोली मार दो, फांसी चढ़ा दो, हमें कोई एतराज नहीं लेकिन हमारे परिवार को सजा ना दो। दो वर्ष की बच्ची भूखी प्यासी मर रही है। दरअसल आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने के लिए परिजनों को पुलिस कस्टडी में ली थी। प्रवेश शुक्ला कथित रूप से स्थानीय भाजपा विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है। पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद केदार शुक्ला ने कहा कि हमारा उससे कोई जान पहचान नहीं है। हमारे विधानसभा क्षेत्र का है।

वहीं, प्रवेश शुक्ला कथित तौर पर भाजपा का ही नेता है। उसे कई पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है। वह भाजपा विधायकों के साथ हमेशा देखा जाता था। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आरोपी किसी भी दल का हो उसे माफ नहीं जाएगा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि आरोपी भाजपा का नेता है।
Recommended Video
पुलिस के जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रात 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कई टीमें इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। अभी आगे की विवेचना चल रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार विडियो में आदिवासी मजदूर पर कथित तौर पर पेशाब करने वाला युवक भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला है। प्रवेश शुक्ला भाजपा विधायक केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि है। हालांकि, विधायक केदार शुक्ला ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी मुझसे पूछा था तो मैंने उन्हें बताया कि वो मेरा प्रतिनिधि नहीं है।
मध्यप्रदेश में ऐसे मामलों में आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई होती है। वहीं, कुछ घटनाओं में ढील भी दी जाती है। जबलपुर में लड़की को गोली मारकर हत्या करने वाले भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या प्रवेश शुक्ला के ऊपर कार्रवाई होगी। अभी उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications