Sidhi news : मां के सामने ही बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, खलिहान में कर रहे थे काम
Sidhi news : संजय टाइगर रिजर्व इलाके के पोड़ी चंदनिया टोला वन परिक्षेत्र में जंगली तेंदुआ एक बच्चे को जबड़े में दबाकर उठा ले गया। करीब 300 मीटर दूर पर मृत अवस्था में शव मिला है। मामले की सूचना मिलते ही संजय टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

24 नवंबर की शाम करीब 6 बजे विष्णु सिंह गोड अपने परिजनों के साथ धान की गहाई के बाद धान को घर मैं रखने चला गया था। खेत में उसकी पत्नी और 4 साल का बेटा संतोष सिंह थे। शाम का समय था चारों ओर अंधेरा हो चुका था। खेत में रखे खलिहान में मां काम कर रही थी बच्चा भी पीछे खेल रहा था। अचानक तेंदुआ आया और मासूम बच्चे को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा। मां जब तक देख पाती जब तक तेंदुआ दूर जा चुकी थी। खलिहान से करीब 300 मीटर दूर तेंदुआ के जबड़े में बच्चे को देख मां जोर जोर से रोने लगी। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ का ग्रामीणों ने पीछा किया ऐसे में वह करीब 300 मीटर दूर जाकर संतोष को छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल संतोष की घटना पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पहुंची संजय टाइगर रिजर्व की टीम
मामले की सूचना मिलते ही संजय टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। तेंदुआ का ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक शव को छोड़कर जंगल की और जा चुका था।
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications