Sidhi News : सीधी में मिला सबसे अधिक तस्करी किया जाना वाला दुर्लभ प्रजाति का Pangolin, करोड़ों में कीमत
Sidhi News : संजय गांधी टाइगर रिजर्व के जंगल से लगे नगर परिषद मझौली में 16 नवंबर की रात ग्रामीणों को एक दुर्लभ वन्यजीव दिखा। जिसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और संजय टाइगर रिजर्व को दी। सोचना मिलते ही वन अधिकारी अपनी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचकर पैंगोलिन प्रजाति के दुर्लभ वन्य जीव को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया।
Recommended Video

अधिकारियों ने बताया
नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक आठ में 16 नवंबर की रात लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने दुर्लभ जीव देखा। जिसकी जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मझौली मनीष पांडेय को दी। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचकर दुर्लभ प्रजाति के जीव को रेस्क्यू ऑपरेशन कर अपने कब्जे में ले लिया है। जीव की पहचान दुर्लभ प्रजाति पैंगोलिन में की गई। जिसे संजय टाइगर रिजर्व की टीम के मदद से रात मे गडुहा बीट में सुरक्षित छोड़ा।
पैंगोलिन के 8 प्रजातियों में से एक है वन्यजीव
वन परिक्षेत्राधिकारी मनीष पांडेय ने जानकारी दी कि ये दुर्लभ प्रजाति का जीव इंडियन पैंगोलिन है। जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा है। ये पैंगोलिन प्रजाति जीव इंडिया, भूटान और श्रीलंका के कई इलाके और हल्के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। जिसकी 8 प्रजातियां होती हैं, उसमें से ये 1 है। पैंगोलिन प्रजाति की तरह ये भी अकेला रहना पसंद करता है। नर और मादा जीव का मिलन मात्र प्रजनन काल के टाइम होता है।
विदेशों में होती है तस्करी
बता दें कि पैंगोलिन की विदेशों में तस्करी होती है। सबसे ज्यादा वियतनाम और चाइना में इसकी डिमांड बताई जाती है। जानकारों का दावा है कि दवाओं में इसका यूज किया जाता है इसके चलते बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी होती है। इसी के कारण यह जीव विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। इसी कारण इसे अत्यंत दुर्लभ प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications