Sidhi News: गांव के कुएं में फंसा भारी-भरकम मगरमच्छ, रात में भी चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Sidhi News : जिले के जलस्रोतों में लगातार पानी की कमी होने के साथ जलीय जीवों के लिए भोजन पानी का संकट खड़ा होने लगा है। भोजन पानी की तलाश में जलीय जंतु गांव के तरफ पलायन करने लगे हैं। ऐसा ही एक मगरमच्छ शुक्रवार को सोन नदी से निकलकर पड़ेनिया गांव में पहुंच गया।इस दौरान रात के अंधेरे में मगरमच्छ कुएं में गिर गया। कुएं में मगरमच्छ को देखकर अफरा-तफरी मच गई। बाद में वन विभाग की टीम ने कुएं से बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

Sidhi Crocodile Padnia Well

ग्राम पंचायत पड़ेनिया में अचानक मगर मच्छ के घुसने से गांव में दहशत का माहौल है। आपको बताते चलें सोन नदी से करीब 4 किलोमीटर की दूर गांव में मगरमच्छ पहुंच गया, इस दौरान रात के अंधेरे में भटकते हुए मगरमच्छ कुएं में गिर गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहे हैं। कुएं से निकालने के लिए कुएं के अंदर वन विभाग के कर्मचारी को खुद नीचे जाना पड़ा। सुबह से शाम तक वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक हाथ खाली ही रहे।

डीएफओ छितिज कुमार के अनुसार

डीएफओ ने बताया कि यह मगरमच्छ सोन नदी से भोजन की तलाश में भटक कर गांव की तरफ आ गया होगा, अंधेरा होने की वजह से कुएं में गिर पड़ा। रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। जल्द ही उसे निकाल कर सोन घड़ियाल अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+