Sidhi News : असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश, 1 सप्ताह में 5 मूर्तियां तोड़ी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में मूर्ति को खंडित करने का फिर मामला सामने आया है। हनुमान मंदिरों को असामाजिक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। इस सप्ताह की यह पाचवी बड़ी घटना है। एक हफ्ते के अंदर 5 हनुमान मंदिरों में मूर्तियों को निशाना बनाया गया, जहां कुछ जगह खंडित ही गई और कुछ चोरी कर ली गई।

Sidhi hanuman ji idol broken

28 अक्टूबर की देर रात्रि बहरी थाना क्षेत्र के झुमरिया ग्राम पंचायत के हनुमान चौराहे के समीप विराजी हनुमान जी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने सुबह देखा गया तो प्रतिमा खंडित दिखी। गांव वालों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई।

जिले के पहाड़ी ग्राम पंचायत में मंगलवार की रात असामाजिक तत्व ने हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़ा गया एवं चोरी कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सिहावल और अमिलिया पुलिस ने नई मूर्तियों की स्थापना की थी।

मामले की सूचना ग्रामीणों के द्वारा बहरी पुलिस को सुबह दी गई। पुलिस 10 बजे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। गांव वालों ने कहा है कि जिस तरह से असामाजिक तत्वों के द्वारा हमारे धर्म और आस्था को चोट पहुंचाते हुए हनुमान जी की प्रतिमा को आए दिन तोड़ा जा रहा है। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+