Sidhi news: सीधी विधानसभा पर रीती पाठक की धमाकेदार जीत, अजय सिंह राहुल भी जीते चुनाव

MP sidhi Election Result 2023: MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। बघेलखंड की हाई प्रोफाइल सीधी विधानसभा पर भी मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दे सीधी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, लेकिन पेशाब कांड के बाद से इस सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी।

सीधी की 4 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पुरी हो गई है। सीधी जिले की धौहनी सीट से भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम 3701 वोट से जीत गए है। उन्होंने विजय कमलेश सिंह (कांग्रेस) को हराया। जिले कि सिहावल सीट से विश्वामित्र पाठक 16,478 वोट से जीते, उन्हाेंने कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार (कांग्रेस) को हराया। सीधी से रीति पाठक 33159 वोट से आगे​​​​​​​ है, वहीं चुरहट से अजय सिंह राहुल 27 हजार से ज्यादा वोट से आगे​​​​​​​ चल रहे है।

Sidhi Election Result 2023 Latest Update vote counting Winning Candidate bjp riti pathak shukla

2018 के विधानसभा चुनाव में सीधी जिले में कांग्रेस के पास सिर्फ एक सीट थी, जबकि भाजपा के पास 3 सीट थी। बता दे सीधी विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आती है। 2018 में सीधी में कुल 45 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2018 में भाजपा से केदार नाथ शुक्ला ने आईएनसी के कमलेश्वर प्रसाद को 20 वोटों के मार्जिन से हराया था। लेकिन इस बार टिकट नहीं मिलने के कारण केदार शुक्ला निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। फ्लाइंग कांग्रेस ने ज्ञान सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

सीधी विधानसभा सीट सीधी के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं रीति पाठक, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके अजय सिंह राहुल को 28,6524 से हराया था।

शुक्ला का टिकट क्यों कटा था

शुक्ला को शायद कुछ महीने पहले सीधी में हुई शर्मनाक पेशाब कांड घटना की कीमत चुकानी पड़ी थी, जिसमें उनके एक समर्थक प्रवेश शुक्ला द्वारा दशमत रावत नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब कर दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आया था और तेजी से सोशल मीडिया वायरल हुआ था। बाद देश भर में आक्रोश फैल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+