MP Election: सिहावल सीट में 10 साल से पराजित हो रही भाजपा, क्या 2023 में भी कांग्रेस का कब्जा रहेगा बरकरार?

MP election 2023: सिहावल सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। जहां 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। सिहावल विधानसभा सीट के भाजपा के इन उम्मीदवार रीति पाठक और विश्वामित्र पाठक के नाम सामने आए हैं।

MP election 2023: सीधी जिले की सिहावल सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और यहां से पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार के बेटे कमलेश्वर कुमार विधायक हैं। पटेल को कांग्रेस नेतृत्व का करीबी माना जाता है और उन्हें संशोधित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में भी नियुक्त किया गया है। लगभग 2.13 लाख मतदाता वाले इस क्षेत्र में पटेल, ब्राह्मण और साहू मतदाता ज्यादा है जो हार-जीत का निर्णय करते हैं। 2013 के चुनाव में भाजपा बड़े अंतर से यह सीट हारी थी इसलिए इस चुनाव में बीजेपी वापसी के लिए कमर कस रही है‌।

2018 के चुनाव में भाजपा के श‍िवबहादुर सिंह चंदेल और कांग्रेस के कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार के बीच मुकाबला हुआ ज‍िसमें कांग्रेस उम्‍मीदवार ने 63, 918 वोट लेकर जीत हास‍िल की। बीजेपी उम्‍मीदवार को 32412 वोट मि‍ले थे। अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और कमलेश्वर कुमार यहां से विधायक हैं।

MP Sihawal Assembly Seat,

सिहावल सीट कांग्रेस का मजबूत किला है यहां कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी का गणित गड़बड़ाने वाले पूर्व विधायक विश्व मित्र पाठक की पार्टी में पुन वापसी को एक शुभ संकेत माना जा रहा है। बागी हुए पाठक की वजह से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा था। अब पाठक की वापसी भाजपा के लिए उम्मीद बनकर आई है। सिहावल विधानसभा सीट पर कमलेश्वर पटेल से पहले उनके पिता इंद्रजीत पटेल का दबदबा था।

सिहावल विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक और सीधी सांसद रीती पाठक का नाम तय माना जा रहा है। परंतु ज्यादातर विश्वामित्र पाठक को ही चाहते हैं। लोगों की माने तो अगर रीति पाठक को बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरती है तो उनके आगामी लोकसभा प्रत्याशी पर भी विराम लग सकता है।

कुल मतदाता - 225248
पुरुष मतदाता - 53165
महिला मतदाता - 106075

2018 कांग्रेस कमलेश्वर पटेल
2013 कांग्रेस कमलेश्वर पटेल
2008 भाजपा विश्वमित्र पाठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+