Video: सीधी पेशाब कांड के आरोपी को दशमत रावत ने किया माफ, मुंह पर मूतने वाले प्रवेश शुक्ला पर दिखाई दया
Sidhi News:
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। दशमत गुरुवार सुबह भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर शिवराज सिंह से मिले और देर रात सीधी में अपने घर पहुंचे। घर पहुंच कर दशमत रावत ने सीधी के पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला पर बड़ा दिल दिखाया है। मुंह में पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला को माफ कर दिया है। पीड़ित ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, अब वे इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। आरोपी प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया जाए, वे हमारे गांव के पंडित जी है। इतना कारवाही हमारे लिए काफी है।
पीड़ित आदिवासी दशमत रावत ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है। जिससे जो गलती हुई है। उसे माफ करते हुए आरोपी को छोड़ दे। हम अभी तक की कार्रवाई से खुश है। उसे छोड़ दिया जाए।

वही थाने में दिए हलफनामे पर कहा कि हम ज्यादा समझदार नहीं है। इसका फायदा उठाकर प्रवेश शुक्ला के चाचा विद्या शुक्ला हमें सीधी ले गए। हमारे से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। हमको इस बारे में कुछ पता नहीं था।
Recommended Video
पीड़ित आदिवासी वीडियो सामने आने के 3 दिन बाद शुक्रवार को अपने घर पहुंचा। जहां उसने पत्रकारों से बात की। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपए का चेक और प्रधानमंत्री आवास के लिए एक लाख 50 हजार रुपए का चेक सौंपा।
दशमत रावत गुरुवार देर रात अपने घर पहुंचे। उनकी पत्नी ने उन्हें गले लगा कर फूट-फूटकर रोने लगी। दशमत ने उन्हें शांत किया। बीते दिनों सीधी का एक वीडियो वायरल हुआ था। दशमत रावत पर भाजपा विधायक का पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पेशाब करता नजर आया था। इसके सामने आते ही सियासी हंगामा हो गया था। सीएम शिवराज ने दशमत की पत्नी से फोन पर बात भी की थी। उसमें पत्नी बोली थी कि हमारे पति को घर भेज दीजिए। हमें पैसो का लालच नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications