MP: शौच करने के बहाने चचेरी बहन ले गई जंगल, कर दिया लड़कों के हवाले, वो चीखती रही और वो वीडियो बनाते रहे

Sidhi News: आरोपियों ने ना केवल बारी-बारी से गैंगरेप किया है। बल्कि पूरे वारदात का मोबाइल से वीडियो भी बनाया है। आरोपियों ने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

13 year old minor gang raped by 5 people in Sidhi

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नदी किनारे शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। पांच आरोपियों ने 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दी। आश्चर्य की बात ये है कि इस घटना में शामिल पांच आरोपियों में से चार आरोपी नाबालिग हैं।

जानकारी अनुसार गैंगरेप तीन लड़कों ने किया। जबकि एक ने नाबालिग को पकड़ने में उनकी मदद कर रहा था। इस बीच एक लड़का इस वारदात का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने मासूम बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी से बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने इस वारदात के बारे में मां को बताया तो उसके होश उड़ गए। वह बच्ची को लेकर तुरंत सिटी कोतवाली पहुंच गई।

सीधी जिले के एएसपी अंजुलता पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की मास्टरमाइंड पीड़िता की चचेरी बहन है। दुष्कर्म का यह मामला 31 मई की दोपहर लगभग 2:00 बजे का है। एएसपी के अनुसार पीड़िता को चचेरी बहन ने उससे कहा कि उसे शौच करने जाना है। इसके बाद वह उसे लेकर घर के पास बह रही नदी के पार चली गई। वहां चार आरोपी पहले से ही मौजूद थे। उन्हें देख पीड़िता भागने लगी। लेकिनि, सभी ने उसे पकड़ा और जंगल में खींच ले गए। यहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया है।

सिटी कोतवाली पहुंचकर पीड़िता की मां और बच्ची ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376(2(एच), 376(डीए),120 बी, पाक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 के तहत अपराध दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी की और वारदात में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+