Sidhi News: सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, किनारे खड़ी बोलेरो से टकराया तेज रफ्तार बल्कर
Accident In Sidhi: सीधी भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यहां बल्कर ट्रक ने बोलेरो को पूरी तरह रौंद दिया।

Accident In Sidhi: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बल्कर ट्रक ने बोलेरो को कुचल दिया है। जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब 10:20 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला मुख्यालय समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार गड्ढे में फंसने से अनियंत्रित बल्कर ट्रक बोलेरो के ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से वाहन में सवार 2 बच्चे सहित कुल 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। कुन्दौर गाँव से वापस सिरसी गाँव जा रहे थे तभी सीधी टिकरी मार्ग के डोल में सड़क हादसा हो गया।
सूचना पर एएसपी सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications