सिद्धार्थनगर: महिला ने 10वीं के छात्र को घर बुलाकर क‍िया रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर। उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला पर नाबालिग छात्र से रेप करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ि‍त छात्र के परिजनों ने कोर्ट में महिला के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर विशेष न्‍यायाधीश प्रतिमा त्रिपाठी ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

woman misdeed with minor boy in siddharthnagar case filed

ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र, पड़ोसी महिला ने बनाए अवैध संबंध

सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि 2016 में उनकी पुत्र हाईस्कूल का छात्र था। नौगढ़ में उन्‍होंने किराए का कमरा लिया और यहीं रहने लगे। उन्‍होंने अपने बेटे को ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ले के ही एक शिक्षक के घर भेजा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई और उसके अवैध संबंध बनाए। छात्र ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया ज‍िसके बाद वह तत्‍काल सदर थाना पहुंचे। आरोप है कि उन्‍होंने एसएसपी से अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्‍होंने कोर्ट की शरण ली।

परिजनों ने कहा- महिला खुद कबूल कर चुकी है छात्र के साथ संबंध बनाने की बात

परिजनों का कहना है कि अब उनका बेटा डिग्री कॉलेज में बीएससी कर रहा है। अब आरोपित महिला अपनी बेटी की शादी उसके साथ करने का दबाव बना रही है। पीड़ि‍त लड़के के परिजनों का आरोप है कि मह‍िला कई बार मोहल्ले वालों के सामने ये बात कबूल कर चुकी है कि उसने नाबालिग छात्र से शारीरिक संबंध बनाए। मामला कोर्ट में विचाराधीन था, जिस पर गुरुवार को विशेष न्‍यायाधीश प्रतिमा त्रिपाठी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+