Siddharthnagar News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट,जानिए वजह

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के गौरडीह गांव में नईम की हत्या के कारणों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नईम की हत्या 24 अक्टूबर को की गयी थी। मामले के खुलासे में हत्यारे के रुप में पत्नी औेर उसके प्रेमी का चेहरा स

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के गौरडीह गांव में नईम की हत्या के कारणों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नईम की हत्या 24 अक्टूबर को की गयी थी। मामले के खुलासे में हत्यारे के रुप में पत्नी औेर उसके प्रेमी का चेहरा सामने आया है। पत्नी से अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

murder

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मिश्रोलिया के गौरडीह गांव के रहने वाले नईम की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। 24 अक्टूबर को इसकी हत्या की गयी थी और इसका शव 27 अक्टूबर को कठेला समय माता थानाक्षेत्र के सौरहवा गांव में मिला था। पुलिस तभी से मामले की छानबीन कर रही थी। पत्नी पर संदेह होने पर उसकी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की गयी।

पूछताछ में पता चला कि महिला का कठेला गर्वी गांव के रहने वाले तूफेल से प्रेम संबंध था। पति नईम इसमें बाधक बन रहा था। दोनों ने नईम को हटाने की योजना बनाई। इसी क्रम में 23 अक्तूबर की रात खाने में जहर मिलाकर उसको मार डाला। इसके बाद प्रेमी के सहयोग से बाइक पर शव को रखकर रात में खेत में फेंक आए थे। किसी को शक न हो, इसलिए ससुराल जाने की बात कहकर गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष कठेला समय माता सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने छानबीन शुरु की और मामले के तह तक पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+