Siddharthnagar News: सीएमओ की तहरीर पर दो डिप्टी सीएमओ पर केस दर्ज

Siddhartnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के दो डिप्टी सीएमओ पर केस दर्ज किया गया है। यह केस सीएमओ की तहरीर पर दर्ज हुआ है। धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार मामले में यह केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबकि, सीएमओ ने दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत रंजीत कुमार बांसी कस्बा में अवैध तरीके से अवध हास्पिटल का संचालन करता है। जिसके पंजीकरण के लिए उन पर दबाव डाल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि फार्मासिस्ट रहते हुए वह खुद के हास्पिटल में चिकित्सक का कार्य करता है और वहां कोई प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं है। अस्पताल पंजीकरण के लिए जिन चिकित्सकों का नाम दिया, जो वास्तव में वहां कार्य नहीं करते हैं।

siddharthnagar

पंजीकरण नहीं होने पर उसने फंसाने की नियत से वीडियो बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया। इस वीडियो क्लिप में नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना डॉ. एमएन त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएन चर्तुवेदी द्वारा रुपये लेन-देन किए जाने की बात स्वीकार करना प्रतीत हो रहा है इसलिए इन लोगों पर केस दर्जकर मामले की छानबीन करते हुए सभी वीडियो क्लिप की जांच जरूरी है।

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में मंदबुद्धि बच्चों को पिलाई गई पेशाब, छह आरोपी गिरफ्तार
एसओ सदर सतीश कुमार सिंह ने सीएमओ की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर इसकी विवेचना करेंगे। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+