Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में मंदबुद्धि बच्चों को पिलाई गई पेशाब, छह आरोपी गिरफ्तार
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के पथरा क्षेत्र का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।वीडियों में पाेल्ट्री फार्म संचालक व उसके साथी मंदबुद्धि दो बच्चों को जबरन पेशाब पिला रहे हैं और उन्हें पेट्रोल का इंजेक्शन लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिग सहित छह को गिरफ्तार किया है। जबकि पोल्ट्री फार्म संचालक समेत दो फरार हैं। हालां कि वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, कोनकटी के रहने वाले पोल्ट्री फार्म संचालक सऊद पुत्र आजम ने दो हजार रुपये की चाेरी के शक में सात साथियों संग मिलकर दोनों बच्चों को पहले पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उन्होंने दोनों को पेशाब पिलाई। इतना ही नहीं इन सभी ने हैवानियत करते हुए गुप्तांश में मिर्च डाल दी।

सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सहित कई आला अधिकारी पहुंच गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी सिद्धार्थनगर ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित सक्रियता दिखाई है। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications