UP News: स्कूटी से घर लौट रहा था दंपत्ति, यमदूत बनकर गिरी पेड़ की डाल, पल भर में चली गई पति की जान

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से हादसे का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। श्रावस्ती जनपद में पत्नी की आंखों के सामने पति की इस तरीके से मौत हो गई जिसका अंदाज नहीं लगाया जा सकता। वहीं पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज कराया गया।

यह पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती का रहने वाला 32 वर्षीय संजय अपनी पत्नी सुषमा को लेकर इकौना डाइट पर गया था। बताया जा रहा है कि इकौना डाइट से वह अपनी पत्नी को स्कूटी पर लेकर घर वापस लौट रहा था।

up-couple-returning-home-on-scooty-disguised-as-yamdoot-and-fell

वह पत्नी को लेकर इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर हरदत्तनगर नगर इलाके में पहुंचा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी पर एक पेड़ की डाल अचानक टूट कर गिर गई। पेड़ की डाल ऊपर गिरने के चलते संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग फोन करके पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा जांच पड़ताल की गई और संजय को मृत घोषित कर दिया गया।

वही संजय की पत्नी सुषमा का इलाज किया गया। पत्नी मामूली रुप से चोटिल हुई थी ऐसे में उसका उपचार कर उसे घर वापस भेज दिया गया। पति की मौत हो जाने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के बीच चर्चा है कि इस तरह से भी किसी की मौत हो सकती है इसका अंदाजा नहीं था।

परिजनों द्वारा बताया गया कि संजय सिरसिया क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात था। पिछले साल फ़रवरी माह में दोनों की शादी हुई थी। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक का सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+