12 साल के बच्चे को मारकर सुनसान बाग में फेंका, नेपाल भागते पकड़े गए हत्यारोपी सौतेले भाई

श्रावस्ती। यूपी में श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर के ग्राम मनवरिया भोजा के रहने वाले एक किशोर का शव सुनसान जगह से बरामद किया गया। उसकी पहचान इश्तियाक के रूप में हुई। वह करीब 12 वर्ष का था। उसे एक बाग में सुनसान स्थान पर मृत पाया गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बी.सी. दूबे क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Two brothers arrested for 12 years boy murder in shravasti

पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर थाना मल्हीपुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर को अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। जिस पर क्षेत्राधिकारी जमुनहा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को अरेस्ट किया। जो मृतक के सौतेले भाई हैं। पुत्र जल्लन निवासी मनवरिया भोजा को माल्ही चौराहा से सुबह गिरफ्तार किया गया।

वे घटना के बाद से फरार चल रहे थे और आज पड़ोसी राष्ट्र नेपाल भागने के फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पारिवारिक रंजिश के कारण गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+