श्रावस्ती में डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में पुलिस ने डेढ़ करोड़ की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए इस तस्कर के पास से 1 किलो 500 ग्राम चरस पुलिस ने जब्त की।

पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना पर अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
इस तस्कर का नाम बकरीदी बंजारा बताया गया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद किया गया जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने बकरीदी बंजारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
आगरा में दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा भदरौली में तड़के तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने व्यापारी को रौंद दिया। व्यापारी की लाश बोलेरो के साथ तीन किलोमीटर तक घिसटती गई। आनन-फानन में पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर शव बरामद कर घेराबंदी की और बोलेरो गाड़ी के साथ तीन युवकों को दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications