Shravasti Accident: मवेशियों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई कार, 6 की गई जान
Shravasti Accident News: दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हुआ है। यहां मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा श्रावस्ती जिले के बौद्ध परिपथ पर सीताद्वार मोड़ के पास हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल गंज के त्रिभुवन चौक निवासी 25 वर्षीय नीलांश गुप्ता का ननिहाल बलरामपुर में है। शनिवार 5 अगस्त को नीलांश नानपारा के बरोही निवासी अजय मिश्रा की बोलेरो बुक कराकर बलरामपुर आ रहे थे।

इस दौरान नीलांश के साथ उसकी बहन नीति गुप्ता (18), वैभव (28) एक अन्य महिला व दो बच्चे भी थे। जैसे ही कार चालक अजय बौद्ध परिथ के सीताद्वार मोड़ पहुंचे तभी सामने से बेसहारा मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई।
हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महिला नाथ उपाध्याय मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान कटर से कार का दरवाजा कटवाकर घायलों को बाहर निकाला और इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों, एक महिला, युवती नीति, नीलांश गुप्ता समेत पांच को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, वैभव की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घायल चालक अजय मिश्रा का इलाज इकौना में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications