हिमाचल में पहाड़ ढहा, राजधानी शिमला के पास NH-5 तबाह, मोटी-मोटी शिलाएं नीचे गिरीं- VIDEO

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज राजधानी शिमला के ज्योरी इलाके के पास पहाड़ टूटा। जिससे नेशनल हाईवे-5 की राह रुक गई। सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम रामपुर और एक पुलिस-जाब्ते को मौके पर भेजा। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी रवाना हो गए। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, NH-5 पर हुए भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

    घाटी में भूस्‍खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग-58 बाधित, पहाड़ दरकने से गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें
    landslide near Shimla

    ..लगातार हो रहा भूस्खलन
    पहाड़ी राज्य होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले महीने कई जिलों में पहाड़ दरके। किन्नौर जिले में रिकांगपियो-शिमला राजमार्ग पर चट्टान टूटकर गिरी थीं, जिससे कई वाहन दब गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी और 13 को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। उसी प्रकार किन्नौर जिले के एक अन्य हादसे में 4 वाहन मलबे में दब गए। बचाव कार्य में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों को लगाया गया। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि, ऊपर से पत्थर गिरने से बचाव कार्य बाधित हुआ था। उन्होंने कहा कि, यह इलाका ऐसा ही है जहां भूस्खलन की संभावना ज्यादा रहती है। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाते हैं।

    आबादी वाले इलाकों पर नदी की बाढ़ का संकट
    हिमाचल में पिछले माह चंद्रभागा नदी में पानी का प्रवाह रुक जाने की वजह से आसपास के आबादी वाले इलाकों पर खंतरा मंडरा गया था। जलभराव की वजह से जूंडा, तडंग और जसरथ गांवों में फसल-बर्बादी हुई। लोग पलायन करने को मजबूर हो गए। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी। एक अधिकारी ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के अंदर भूस्खलन की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। नेशनल हाईवे-5 पर अगस्त महीने में निगुलसेरी के पास पहाड़ खिसकर खाई में जा गिरा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+