गर्लफ्रेंड को जंगल में ले गया युवक, वहां वीडियो बना तो खुद भी आया पुलिस के फंदे में

himachal news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक कपल ने जंगल में मस्ती की, वहां पहले से मौजूद युवकों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कपल की ओर से पुलिस में ​शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। मगर, उन युवकों के साथ ही कपल भी पुलिस की कार्रवाई से भागा-भागा फिरने लगा। इसकी वजह थी कपल (लड़का-लड़की) के परिजनों तक बात का पहुंच जाना, लड़की के परिजनों ने लड़के पर ही बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती करने के आरोप लगा दिए।

Video viral of a couple-teasing from jungle of himachal pradesh

मामला सिरमौर के पावंटा साहिब सब डिविजन के बांगरण-पुरुवाला का है। यहां जंगल में एक प्रेमी जोड़े को कुछ स्थानीय युवकों ने देखा। रोककर पूछताछ की और प्रेमी की प्रेमिका से छेड़छाड़ करते वीडियो भी बना लिया। वहीं, युवती ने वीडियो नहीं बनाने की गुहार लगाई। मगर, उन युवकों ने वीडियो बना व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दिया। उस वीडियो में वह युवती अपने प्रेमी के साथ देखी जाने लगी। युवक उससे अश्लील हरकतें करते दिखे।

इसकी भनक जब युवती की मां को लगी तो वह पुलिस के पास पहुंच गई व मामला दर्ज कराया। युवती की मां की शिकायत को नाहन में महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ। युवती की मां ने प्रेमी के खिलाफ भी शिकायत कर दी। युवती का मां का कहना है कि बेटी के साथ जंगल में गए युवक ने उससे जबरदस्ती करनी चाही थी। जिसके चलते बेटी का मेडिकल भी करवाया है। अब आईटी और पॉक्सो एक्ट सहित रेप की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि इस मामले में शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 506, 511, 376, और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+