शिमला: आर्मी के ट्रक में लगी भयानक आग, 8 जवानों ने कूदकर बचाई जान
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क पर चल रहे भारतीय सेना के ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सेना के आठ जवान बाल-बाल बच गए। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई व लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला शिमला के बसंतपुर में सेना के चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक जलकर राख हो गया। आग लगने के समय ट्रक में सेना के आठ जवान सवार थे। उन्होंने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए छलांग लगा कर अपने आपको बचाया। ट्रक लुहरी से शिमला जवानों को लेकर जा रहा था। सेना के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आग लगने के आधे घंटे बाद अग्निशमन का वाहन मौके पर पहुंचा। तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली इलाके में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर के गहरी खाई में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह लोग पंजाब के गढ़शंकर इलाके से हिमाचल के ऊना जिला के हरोली में रेत लेने आए थे। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत धर्मेंद्र और पुरुषोतम के साथ ट्रैक्टर में रेत लेकर जननी की ओर से गुजर रहा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वाहन के पलटते ही पास पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़े भी ,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र केसर सिंह (40) निवासी भोगरा गढ़शंकर, पुरुषोत्तम लाल पुत्र सतनाम सिंह (30) निवासी चजोवाल, गढ़शंकर और गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह (32) निवासी वधोवाल गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है। गुरप्रीत ट्रेक्टर चला रहा था। बाकी दोनों मजदूर बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजन को सौंपा जाएगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications