मछलियों को आटा डालने गए थे भाई-बहन, एक को बचाने में दोनों की डूबकर मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी सब डिविजन में शुक्रवार को एक नाबालिग भाई बहन की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की पहचान कर ली गई है। पुलिस दोनों के शवों की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है।

मछलियों को आटा डालने गए थे भाई-बहन
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि शुक्रवार को ज्वालामुखी के पास चंबा पत्तन में दो भाई बहन ब्यास नदी में मछलियों को आटा डालने गये थे। दोनों ब्यास नदी में नहाने उतर गये, लेकिन अचानक नदी में बहन का पांव फिसल गया और नाबालिग भाई भी बहन को बचाने के लिये नदी में कूद गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से नदी दोनों को बहा ले गई।
इलाके में मातम पसरा
मृतकों की पहचान 16 वर्षीय संदीप कुमार व 13 वषीय बेटी निशा के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग थे। उनके पिता सुरेश कुमार गाहलियां के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों की तालाश के लिये नदी में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। हादसे से इलाके में मातम पसरा है।












Click it and Unblock the Notifications