शिमला: 5 दिन बाद भी नहीं मिले बर्फ में दबे सेना के 5 जवान, तलाश जारी

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में चीन सीमा से सटे शिपकिला दर्रे के पास नामज्ञा इलाके के डोगरी में आज एक बार फिर यहां बर्फ में दबे भारतीय सेना के पांच जवानों की खोज में लगे दल को निराशा हाथ लगी। शनिवार को यहां भारतीय सेना, आईटीबीपी व स्थानीय प्रशासन ने मिलकर खोज अभियान सुबह सात बजे शुरू किया, लेकिन दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी जवानों का कोई पता नहीं चल पाया है।

search operation continue for army soldier missing in avalanche

5 दिन से लापता पांच जवान

बता दें, गलेशियर खिसकने से बुधवार से भारतीय सेना की जैक राइफल के पांच जवान लापता हैं, जिनकी खोज के लिए मौसम में सुधार आने के बाद शनिवार को बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के तीस 30 जवानों सहित कुल 220 जवान अभियान में जुटे। इसके लिए जम्मू कश्मीर से भी भी दो सर्च टीमें बुलाई गई हैं। जवानों की तलाश के लिए एक खोजी कुत्ते को भी लगाया गया, लेकिन शाम ढलने तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई।

search operation continue for army soldier missing in avalanche

​परिजनों ने किया था जिंदा होने का दावा

हालांकि, इससे पहले दिन में इनके जिंदा होने की खबरें भी सामने आ रही थीं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि अधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई। दरअसल, दिन में बर्फ में दबे एक जवान के परिजनों ने शिमला में दावा किया कि बर्फ में लापता जवान जिसका नाम विदेश है वह जिंदा है व उसने उन्हें बीती रात फोन किया था। उनका दावा था कि दो बार उन्हें फोन आया व उसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। विदेश के परिजनों ने आर्मी कमांडर को भी इस बारे में बता दिया है, लेकिन सेना ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+