हिमाचल में बोले मोदी- जो भारत ने किया वो इजरायल करता था

हिमाचल प्रदेश में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बयान दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी में एक साथ तीन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।

narendra modi

इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हिमाचल आने में देर कर दी।

बता दें कि पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार हिमाचल पहुंचे हैं। वहीं अगले साल यहां विधानसभा चुनाव हैं। फिलहाल यहां कांग्रेस की सरकार है।

 आज छोटी काशी में सिर झुकाने का मौका

आज छोटी काशी में सिर झुकाने का मौका

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि काशी में लोकसभा सांसद को आज छोटी काशी में सिर झुकाने का मौका मिला। मैं सोच रहा था कि आप लोग नाराज होंगे कि मैंने यहां आने में इतना समय लिया।

मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि भी है और वीरभूमि भी है। यहां के हर एक घर में फौजी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों का दिल हिमालय सरीखा बड़ा है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले पीएम

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले पीएम

सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम ने कहा कि आज सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है। जो भारत ने किया वो इजरायल करता था। हमें हमारी सेना के पराक्रम पर गर्व है , देश के हर जवान को सलाम।

उन्होंने कहा कि सेना को शत शत् नमन।

सेना में वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर मोदी ने कहा कि यह योजना 40 सालों से लटती थी और इसे हमारी सरकार ने पूरा किया। केवल सैनिक ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोग भी मुझे आशीर्वाद देंगे।

मैं सैनिकों के लिए और काम करना चाहता हूं

मैं सैनिकों के लिए और काम करना चाहता हूं

मोदी ने कहा कि और इसी वजह से मैं उनके लिए और काम करना चाहता हूं। अपने सैनिकों के लिए ज्यादा काम करना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि जब मैंने दफ्तर संभाला तो मैंने देखा कि बहुत सारे प्रोजेक्ट्स अटके हुए हैं। उन्हें बहुत पहले पूरा हो जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

मोदी ने कहा 3 दशक से 34 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स रुके हुए थे जिनकी कीमत आज 2000 करोड़ से ज्यादा की है। अगर प्रोजेक्टस समय पर पूरे हो गए होते तो आप उससे होने वाले फायदे का अंदाजा लगा सकते हैं।

पानी वाला सीएम

पानी वाला सीएम

पीएम ने कहा कि शांता कुमार बतौर 'पानी वाले सीएम' याद किए जाते हैं और धूमल बतौर 'ग्रामीण सड़क वाले सीएम' याद किए जाते हैं। कहा कि हिमाचल में भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने खुद को जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।

मोदी ने कहा कि हम शौचालय, हाइड्रो प्रोजेक्टस, ग्रामीण सड़कों और रेलवे की कनेक्टिविटी की बात करते हैं। हम पावर प्रोजेक्ट्स और उर्जा संरक्षण की बात करते हैं।

आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है...

आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है...

मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम करती है। मोदी ने कहा कि LED बल्बों के उपयोग से रोज एक करोड़ रुपए की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे देश में खेती प्राकृतिक आपदाओं से घिरी रहती है।

मोदी ने कहा कि पहली बार आजाद हिन्दुस्तान में हमने ऐसी प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना को लागू किया जिससे किसान 1 साल तक आराम से काम कर सकता है।

हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि यहां बीमा योजना गति नहीं पकड़ रही है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस योजना का लाभ जनता तक पहुंचाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+